इजरायली सेना का गाजा में हमला, 4 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायल के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने दो मिसाइलें दागी और टैंकों ने दो गोले दागे जो गाजा शहर के उत्तर पूर्वी इलाके में खाली स्थान पर गिरे। इलाके में भारी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
चिकित्सा स्रोतों के अनुसार स्थानीय एंबुलेंसों ने चार घायलों को इलाज के लिए गाजा अस्पताल पहुंचाया। ये चारों लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
उधर, दक्षिण पूर्व गाजा के स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस्लामिक हमास आंदोलन की एक चौकी पर इजरायल का यह पांचवां हमला था। वहां हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
'पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलीस्तीन' के सदस्यों के गुरुवार रात को गाजा से दक्षिणी इजरायल पर रूसी ग्राद मिसाइलों से हमले के कुछ ही घंटों बाद इजरायल का हवाई हमला हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications