दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 26 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि हमारे पास स्वाइन फ्लू 26 नए मामले आए हैं जिसमें 11 बच्चे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रामक वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 9,426 हो गए हैं जिसमें 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications