लालगढ़ में 2 संदिग्ध नक्सली मारे गए
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "संयुक्त पुलिस बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।" यह मुठभेड़ लालगढ़ क्षेत्र में स्थित जयनगर नामक एक गांव में हुई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के सदस्यों ने जयनगर और राधानगर गांवों में पुलिस कार्रवाई के विरोध में रैलियां निकालीं। प्रदर्शकारियों ने जिले में पुलिस के बहिष्कार का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications