दिल्ली के अस्पताल से 3 पाकिस्तानी आतंकवादी फरार
विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन अधिकारियों (एफआरआरओ) के अधिकारियों को चकमा देकर तीनों आतंकवादी इस अस्पताल से फरार हो गए।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त करनल सिंह ने कहा, "तीनों आतंकवादी पुलिस की हिरासत में नहीं थे। वे एफआरआरओ की देखरेख में थे। हमने एक मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश आरंभ कर दी है।"
अस्पताल प्रशासन ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक शशि गुरुराजा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पिछले कुछ दिनों में ऐसा कोई मामला मेरी नजर में नहीं आया। हम अपने रिकार्डो की जांच कर रहे हैं।"
तीनों आतंकवादी जब 2000 में गिरफ्तार किए गए थे तो इनके पास से बड़ी मात्रा में आरडीएक्स बरामद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications