हिमाचल में भ्रष्टाचार के 164 मामले दर्ज
सतर्कता ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की वेबसाइट लांच करने के बाद धूमल ने कहा, "सतर्कता विभाग ने गत वर्ष 164 मामले दर्ज किए हैं। 2008 की अपेक्षा 2009 में दर्ज मामलों की संख्या में 71.06 फीसदी इजाफा हुआ है।"
उन्होंने कहा कि कुल दर्ज मामलों में 44 मामले रिश्वत से संबंधित हैं। "इस दौरान 38,69,640 रुपये बरामद किए गए।"
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) डी. एस. मिन्हास ने कहा कि यह वेबसाइट आम जनता के लिए होगी जिसके जरिए वे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications