नोएडा में मुठभेड़ में अपराधी ढेर
पुलिस महानिरीक्षक (मेरठ) जावेद अख्तर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि सेक्टर 39 से दो अपराधियों ने एक वैगन-आर कार छीन ली है। इसके बाद क्षेत्र के सभी पुलिस थानों को इस वारदात से इत्तला कर दिया गया और गहन तलाशी आरंभ कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 93 में पुलिस ने एक वैगन-आर को जांच के लिए रोकने की कोशिश की लेकिन उसमें बैठे अपराधियों ने गोलियां चलानी आरंभ कर दी।
इसके बाद पुलिस और अपराधियों में चली मुठभेड़ में सलीम नामक अपराधी मारा गया जबकि उसका सहयोगी घने कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications