मुंबई के 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश
अंडरवर्ल्ड माफिया के घर पर क्रिसमस की पार्टी में पांच पुलिसकíमयों के नाचने का टेप एक समाचार चैनल ने जारी किया था, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल था।
पुलिस जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश की गई है। इसमें उप पुलिस आयुक्त विश्वास साल्वे, सहायक पुलिस आयुक्त प्रकाश वाणी, चेंबूर पुलिस थाना प्रमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आर. एस. खकाले, अपराध शाखा के निरीक्षक प्रफुल फड़के और अपराध शाखा के सहायक उप निरीक्षक टी सालुंखे शामिल हैं।
मुंबई के उपनगर चेंबुर में एक निजी कलब में माफिया के साथ पुलिसकर्मी भी नाचते देखे गए। छोटा राजन से जुड़े डी.के. राव के जेल छूटने के अवसर पर पार्टी आयोजित की गई थी। उस पर 31 गंभीर मामले दर्ज हैं।
पार्टी का विडियो क्लिप शुक्रवार शाम एक समाचार चैनल दिखा रहा था। जिसमें पुलिसकर्मी अपराधियों के साथ नाच रहे रहे थे।
अपराध शाखा के एक अखिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सभी सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं।
इस अप्रत्याशित घटना के लिए पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटील ने मुंबई पुलिस आयुक्त डी. शिवानंदन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications