ब्लैकवाटर सुरक्षाकर्मियों के बरी होने से इराक नाराज
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इराकी सरकार के प्रवक्ता अली अल-दबागाह ने शुक्रवार को कहा, "हमारी सरकार इस फैसले से चिंतित है। इराकी अधिकारियों द्वारा की गई जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि ब्लैकवाटर सुरक्षाकर्मी हत्याओं के लिए जिम्मेदार थे।"
वाशिंगटन की जिला अदालत के न्यायधीश रिकाडरे उरबिना ने गुरुवार को अपने फैसले मे पांच आरोपियों के खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि 16 सितंबर, 2007 में एक राजनयिक काफिले की सुरक्षा कर रहे ब्लैकवाटर के सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग करके इराक के 14 नागरिकों की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications