आंध्र में सोमवार को बंद का आह्वान
राजनीतिक दलों व छात्र संगठनों ने शनिवार को विजयवाड़ा में एक बैठक की और अलग तेलंगाना राज्य की मांग के खिलाफ अपनी रणनीति तय करने के लिए एक संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) का गठन किया।
जेएसी ने केंद्र सरकार द्वारा इस मुद्दे पर पांच जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के विरोध में चार जनवरी को बंद का आह्वान किया।
तटीय आंध्र व रयालसीमा के नेताओं ने पांच जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया और उस दिन सड़क व रेल मार्गो को बंद रखने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications