'अमेरिका और 5,000 भारतीय डाक्टरों को दे सकता है प्रशिक्षण'
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजीसियन ऑफ इंडियन ऑरिजीन (एएपीआई) के अध्यक्ष विनोद के.शाह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेजिडेंड डाक्टरों के प्रशिक्षण के मामले में उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी।
शाह ने कहा, "यह मामला अब एक विशेष समिति के पास है जो जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाएगी। अमेरिकी प्रशासन कुल 15,000 अतिरिक्त डाक्टरों को प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है। "
प्रशिक्षण के बाद रेजिडेंट डाक्टरों को अमेरिका में 'प्रैक्टिस' करने की अनुमति दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications