उड़ीसा में नक्सलियों के बंद से यातायात प्रभावित
पुलिस निरीक्षक (कार्रवाई) संजीब मरीक ने आईएएनएस को बताया कि गजपति, मलकानगिरी और रायगाड़ा जिलों के कुछ इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज, निजी और सरकारी कार्यालय और दुकानें सामन्य तौर पर खुली रही।
पुलिस के द्वारा मानवाधिकार हनन करने व कीमत वृद्धि के खिलाफ उड़ीसा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सहित छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों ने दो दिन के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications