डेनमार्क के काटरूनिस्ट पर हमला करने वाला अस्पताल में भर्ती (लीड-2)
शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे 28 वर्षीय एक सोमाली व्यक्ति कुल्हाड़ी और चाकू लिए वेस्टरगार्ड के घर में घुस आया था। 74 वर्षीय कार्टूनिस्ट ने खुद को बचाने के लिए अपनी पांच वर्षीय पोती के साथ एक कमरे में बंद हो गए और कमरे में लगे सुरक्षा अलार्म को बजा दिया।
सुरक्षा अलार्म के बजने के बाद वहां दो पुलिस अधिकारी पहुंच गए और हमलावर पर गोली चला दी। इससे पहले हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया था।
गोली लगने से घायल हमलावर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डेनमार्क पुलिस का कहना है कि सोमाली व्यक्ति का संबंध इस्लामी संगठन अल-शबाब से है।
डेनमार्क की खुफिया एजेंसी पीईटी का कहना है कि हमलावर डेनमार्क का निवासी है और अल-शबाब के साथ आतंकवादी संगठन अल कायदा से भी जुड़ा है।
एजेंसी ने कहा, "हमलावर वेस्टरगार्ड की हत्या के मकसद से आया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में डेनमार्क के एक समाचार पत्र ने वेस्टरगार्ड के बनाए विवादास्पद कार्टून छापे थे। इसका दुनिया भर में विरोध हुआ था। बाद में समाचार पत्र ने इसके लिए माफी मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications