तेलंगाना के ईसाई समुदाय ने केंद्र से की अपील
हाल में गिरजाघरों और ईसाई अधिकारियों पर हुए हमले की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट गिरजाघरों के नेताओं ने कहा कि पृथक तेलंगाना के गठन के मुद्दे पर उनकी भी बात सुनी जानी चाहिए।
शनिवार को यहां 'ग्लोबल एलायंस क्रिश्चन लीडर्स' संगठन के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वे पृथक तेलंगाना के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वे अपनी बात रखना चाहते हैं।
संगठन के अध्यक्ष जी.डेविड शंत राज ने कहा कि पांच जनवरी को प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम को ईसाई नेताओं को भी बुलाना चाहिए।
शंतराज ने कहा, "हम अपने विचारों को बांटना चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि सत्ता में ईसाई समुदाय का हिस्सा क्या होगा? उनकी रक्षा और सुरक्षा के लिए क्या किया जाएगा?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications