एयर इंडिया की यात्री वहन क्षमता में 10 प्रतिशत का सुधार

एयर इंडिया के अध्यक्ष अरविंद जाधव ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि कंपनी के बेड़े में 29 विमानों को शामिल करने और बेड़े की उपयोगिता बढ़ाने से 11 पुराने विमानों को हटाने में मदद मिलेगी।

जाधव ने कहा कि मार्च 2010 तक तीन बोइंग बी-777-200, दो एयरबस ए-310 और आठ एयरबस-320 विमान एयर इंडिया के बेड़े से हट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हज सत्र के दौरान पांच बोइंग 747-400 और दो एयरबस ए-330 विमानों की क्षमताओं के बेहतर उपयोग से अच्छी बचत हुई।

जाधव ने कहा कि इसी तरह के अन्य उपायों से कंपनी को सर्दियों में 378 करोड़ रुपये और पूरे वर्ष के दौरान 563 करोड़ रुपये की बचत करने में सहायता मिलेगी।

मार्गो के पुनर्निर्धारण के तहत भारत और खाड़ी देशों के मार्ग से एयर इंडिया की सेवाएं हटाकर उस पर कम लागत वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा को लगाया गया। इससे मुनाफे में सुधार हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+