सरोद निर्माता हेमेन सेन का निधन
कोलकाता, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध सरोद व सितार निर्माता हेमेन सेन का उनके दक्षिण कोलकाता स्थित निवास पर शनिवार सुबह दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
सेन को साल 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हाफिज अली खान सम्मान से नवाजा था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
प्रख्यात सरोद वादक अमजद अली खान, अली अकबर खान और सुप्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर जैसे भारतीय संगीत के महान कलाकार सेन द्वारा निर्मित वाद्य यंत्रों को ही बजाना पसंद करते थे।
सेन के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अमजद अली खान ने उन्हें 'महान सरोद निर्माता' बताया।
सेन की बेटी रीना बनर्जी ने आईएएनएस से कहा, "हेमेन एंड कंपनी' के बनाए वाद्य यंत्र अमेरिका, स्पेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और मिस्र सहित विभिन्न देशों के संगीतकारों के पसंदीदा थे।"
बांग्लादेश में एक शिक्षक से सितार और सरोद का प्रशिक्षण लेने वाले सेन को युवावस्था में उस्ताद अलाउद्दीन खान का भी आर्शीवाद प्राप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications