ज्योति बसु की हालत स्थिर
निमोनिया से पीड़ित 96 वर्षीय बसु को शुक्रवार को स्थानीय एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें शनिवार सुबह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था।
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डी.एन.अग्रवाल ने कहा, "बसु को चिकित्सकीय देखरेख के लिए गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह होश में हैं। वह बात भी कर रहे हैं। "
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शनिवार को अस्पताल में बसु से मुलाकात की। अग्रवाल ने कहा कि गहन चिकित्सा कक्ष में बसु को दो दिनों तक रखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications