छत्तीसगढ़ में रतनजोत के बीज खाने से 6 बच्चे बीमार
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर तुता गांव में बच्चों ने एक कुएं के पास खेलते हुए रतनजोत के बीज खा लिए थे। बच्चों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल के अधीक्षक विवेक चौधरी ने पत्रकारों से बताया, "छह बच्चों को यहां भर्ती किया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।"
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि रतनजोत के दो बीज खाने पर दस्त होती है लेकिन चार से अधिक बीज खाने से मौत हो सकती है।
रतनजोत के पौधे तीन मीटर की ऊंचाई तक बढ़ते हैं और इनके फल अखाद्य होते हैं। जैव ईंधन के उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों ने लाखों की संख्या में रतनजोत के पौधों को लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications