नए साल में 'नए एलबम' की तैयारी में बर्लुस्कोनी

उल्लेखनीय है कि बर्लुस्कोनी इन दिनों चोट से उबर रहे हैं। पिछले दिनों मिलान में एक जनसभा के दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में बर्लुस्कोनी के दो दांत और उनकी नाक भी टूट गई थी।

फुर्सत के पल में इतालवी प्रधानमंत्री ने समय को जाया नहीं होने दिया और नए एलबम की तैयारी कर डाली। अगर उनका यह एलबम आता है तो यह चौथा एलबम होगा जिसमें लोग उनके संगीत के हुनर से रुबरू होंगे।

इटली के एक अखबार के हवाले से आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने खबर दी है, "वर्ष 2010 में बर्लुस्कोनी का नया यानी चौथा एलबम सामने होगा।." रिपोर्ट में कहा गया है कि इस नए एलबम में 'देअर इज लव' और 'बट इफ लूज यू' जैसे बोल के गाने समाहित होंगे।

गौरतलब है कि युवा अवस्था में एक क्रूज पर गायन करने वाले बर्लुस्कोनी का पहला एलबम वर्ष 2003 में आया था। उन्हें गाने लिखने का भी शौक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+