मरीज के पेट से 2 साल बाद निकलीं कैंची
यहां से 40 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डी.सी.जैन ने आईएएनएस को बताया कि कैंची निकालने के लिए शुक्रवार रात तीन घंटे तक ध्रुव वर्मा का ऑपरेशन चला।
जैन ने बताया कि मरीज दुर्ग जिले के बेमेतारा का निवासी है। दिसम्बर 2007 में एक निजी चिकित्सक ने उनके पेट में कैंची छोड़ दी थी।
उन्होंने कहा कि मरीज का स्वास्थ्य अब ठीक है और उसे एक सप्ताह के अंदर घर भेज दिया जाएगा। जैन ने फोन पर कहा कि मरीज को पिछले दो साल से तेज दर्द की शिकायत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications