नक्सलियों के बंद को देखते हुए कई रेलगाड़ियां रद्द
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) ने सुरक्षा बलों पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक दिन के बंद का आह्वान किया है।
बिहार के पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर ने बताया कि नक्सलियों के बंद के आह्वान को देखते हुए राज्य में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है तथा रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों समेत सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस संवेदनशील स्थलों पर गश्त लगा रही है।
नक्सली संगठन के बंद को देखते हुए रेल प्रबंधन ने कुछ रेलगाड़ियों को रद्द करने के साथ ही कुछ के मार्गो में बदलाव किया है।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पलामू एक्सप्रेस, त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस समेत कई सवारी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications