महज 100 रुपयों के लिए हत्या

पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महज 100 रुपयों के लिए कथित रूप से एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार रजौर गांव निवासी 27 वर्षीय रंजीत दास ने अपने पड़ोसी से कुछ दिन पूर्व 100 रुपये बतौर कर्ज लिए थे। इसी को मांगने के लिए पिछले रविवार को कुछ लोग रंजीत के घर पहुंचे, परंतु वह रुपये लौटाने में असमर्थ था।

इसके बाद उन लोगों ने रंजीत की जमकर पिटाई कर दी तथा बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी शर्मिला देवी को भी पीटा गया। आरोप है कि रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया। जमकर हुई पिटाई के कारण रंजीत ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया।

इधर, बेगूसराय के पुलिस उपाधीक्षक विवेकानंद ने शनिवार को बताया कि शर्मिला देवी के बयान पर मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज किया गया है जिसमें नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शर्मिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+