इराक में अपह्त ब्रिटिश प्रोग्रामर की घर वापसी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार मूर के सकुशल ब्रिटेन पहुंचने से उनके परिजन काफी खुश हैं। उन्हें 2007 में इराक की राजधानी बगदाद से उनके चार अंगरक्षकों सहित अगवा कर लिया गया था। उन्हें बुधवार को मुक्त किया गया।
मूर के तीन अंगरक्षकों की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि वह ऑक्सफोर्डशायर में रॉयल एयरफोर्स के ठिकाने में लगभग एक हफ्ते रहेंगे। वहां उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications