थाईलैंड में नववर्ष पर सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 238 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को कहा कि 'सेंटर फॉर प्रिवेंशन रोड एक्सीडेंट' की घोषणा के मुताबिक नए साल की छुट्टी के मौके पर दुर्घटनाओं में 737 लोग घायल हुए, इससे घायलों की तादाद बढ़कर 2,725 हो गई।
समाचार वेबसाइट 'द नेशन' के मुताबिक न्याय मंत्री के सहायक उथाईरत चाइप्रासर्ट ने बताया चार दिन की निगरानी अवधि में कुल 2,510 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
नागरिक आपदा निवारण एवं शमन के निदेशक ने शुक्रवार को बताया कि नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से शुरू के तीन दिनों में 1,824 दुर्घटनाएं हुई। ज्यादातर दुर्घटनाएं रात में मोटरसाइकिल सवारों से हुईं।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार ने विशेष अभियान चला रखा है। जिसे सात दिनों तक जारी रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications