आतंकवादियों ने बीएसएफ के 2 जवानों पर गोलियां बरसाईं
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों पर यह हमला सौरा इलाके में हुआ। दोनों को नजदीक से गोली मारी गई है।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दोनों घायल जवानों को सौरा चिकित्सा संस्थान में भर्ती करा दिया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।"
इस हमले के तत्काल बाद ही पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने इलाके की नाकेबंदी कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications