हरियाणा उपचुनाव में चौटाला ने बेटे को बनाया उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला ने उंचा कलां और एलानाबाद सीट से जीत दर्ज की थी। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा एलानाबाद सीट छोड़े जाने के बाद इस सीट पर 20 जनवरी को उपचुनाव होगा।
एलानाबाद सीट पर अभय का मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल से होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला भी विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications