बम की चेतावनी के बाद रेल सेवाएं प्रभावित
ये संदिग्ध सामान पाए जाने के बाद अधिकारियों ने तड़के 2.30 बजे झारग्राम मंडल के बंसताला और सर्दिया रेलवे स्टेशनों के बीच रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया। नक्सलियों का एक लाल बैनर भी इस सामान के साथ मिला। पुलिस ने उस स्थान की घेराबंदी कर दी।
लंबी दूरी की रेलगाड़ियों मुंबई मेल और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को अन्य स्टेशनों पर खड़ा किया गया।
झारखण्ड के टाटानगर, उड़ीसा के चक्रधरपुर और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भी रेल सेवाएं बाधित हुईं।
बम निरोधक दस्ते को बक्सों में केवल रेत और कीचड़ मिला। करीब आठ घंटे के बाद इलाके में रेल सेवाएं बहाल हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications