बच्चों में स्वाइन फ़्लू की आशंका अधिक

Maker
अमरीका और ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने एक संयुक्त अध्ययन में बताया है कि स्वाइन फ़्लू से संक्रमित होने की आशंका वयस्क की तुलना में बच्चों में दोगुनी अधिक होती है.

लंदन के इंपीरियल कॉलेज और अमरीका के शोधकर्ताओं की एक टीम ने अध्ययन के दौरान पाया कि किसी परिवार में स्वाइन फ़्लू के विषाणु कैसे फैलते हैं.अध्ययन में आठ सौ से अधिक लोगों को शामिल किया गया. इससे पता चला कि अगर किसी परिवार में विषाणु का संक्रमण होता है तो आठ में से एक व्यक्ति स्वाइन फ़्लू से संक्रमित हो जाता है.

व्यस्क और बच्चे

शोधकर्ताओं ने बच्चों में वयस्कों की तुलना संक्रमण की दर अधिक पाए जाने के बाद भी इन सुझावों को नहीं माना कि बच्चे अधिक संक्रमण फैलाते हैं.अध्ययन में मिले आंकड़े बताते हैं कि बच्चों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की दर अधिक थी. यह अध्ययन 'न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन' में प्रकाशित हुआ है. इसके मुताबिक़ स्वाइन फ़्लू से संक्रमित होने की संभावना युवाओं में अधिक होती है.

शोधकर्ताओं ने जिन परिवारों और घरों से संपर्क किया उनमें 216 लोग स्वाइन फ़्लू से पीड़ित थे. इसमें शामिल छह सौ लोगों के समूह में से 18 साल के कम आयु के युवाओं में 50 साल के लोगों की तुलना में संक्रमित होने की संभावना दोगुनी थी जबकि 50 साल से अधिक आयु के लोगों में इसके संक्रमण की संभावना काफ़ी कम थी. अमरीका के 'डीज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर' के शोधकर्ता भी इस अध्ययन में शामिल थे. इसमें यह भी देखा गया कि लोग कब तक इससे संक्रमित रहे.

घर बैठना बेकार

शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी घर के सदस्य में स्वाइन फ़्लू का लक्षण दिखने और उस घर के किसी दूसरे सदस्य के इससे संक्रमित होने में 2.6 दिन का औसत समय लगता है. उन्होंने कहा कि संक्रमण शुरू होने के बाद पीड़ित व्यक्ति को एक सप्ताह तक घर पर रहने की सलाह देना ग़ैर ज़रूरी है.

अध्ययन के प्रमुख डॉक्टर साइमन काचमेज़ ने कहा,''स्वाइन फ़्लू के विषाणु से संक्रमित होने के शुरुआती दिनों में ही किसी दूसरे को इससे संक्रमित होने की संभावना रहती है. उनका कहना है,"ऐसे में किसी को एक सप्ताह तक घर पर रहने की सलाह देना ग़ैर ज़रूरी है और यह अर्थव्यवस्था के लिए घातक हो सकता है.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+