सैनिकों की मौत से महारानी दुखी

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ ने क्रिसमस के अपने संबोधन में ब्रितानी सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान विरोधी सैन्य अभियान के दौरान मारे गए ब्रितानी सैनिकों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया.

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी नेतृत्व वाली नैटो सेना लगातार तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सशस्त्र अभियान चला रही है.ब्रितानी सैनिक भी इस सशस्त्र अभियान का हिस्सा हैं और तालेबान चरमपंथियों के हमलों की कीमत उन्हें भी अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है.

वर्ष 2009 इस लिहाज से ब्रिटेन के लिए कुछ महंगा और कष्टप्रद साबित हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि किसी सैन्य कार्रवाई में पिछले लगभग तीन दशकों में किसी भी वर्ष इतने ब्रितानी सैनिकों की मौत नहीं हुई है.

अभी तक इस एक वर्ष के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथियों से लड़ते हुए 106 ब्रितानी सैनिक अपनी जानें गंवा चुके हैं.महारानी एलिजाबेथ ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि आर्थिक संकट के कारण भी यह वर्ष कठिनाइयों से भरा रहा है.

पर कॉमनवेल्थ देशों को लेकर महारानी अपने वक्तव्य में सकारात्मक दिखीं. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कॉमनवेल्थ देशों में लगभग एक अरब की आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है और एक सकारात्मक भविष्य की ओर देखें तो यह एक बड़ी ताकत है.

वैसे ब्रिटेन में इसबार अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों के मारे जाने को लेकर लोगों में रोष है.गार्डन ब्राउन की सरकार की इस वजह से आलोचना भी हुई है. अफ़ग़ानिस्तान में ब्रितानी सैनिकों की उपस्थिति पर भी सवाल उठने लगा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+