राठौर से छिन सकता है पुलिस पदक

Ruchika Girhotra
नई दिल्ली। बहुचर्चित रुचिका गिरहोत्रा मामले के दोषी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस.राठौर को दिया गया राष्ट्रपति पदक छिन सकता है। राठैर के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार करते हुए गृह मंत्रालय उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछने की योजना बना रहा है कि आखिर उससे राष्ट्रपति पदक क्यों न छीन लिया जाए।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार से भी पूछा जा सकता है कि आखिर किस आधार पर राठौर के लिए राष्ट्रपति पदक की सिफारिश की गई थी। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर राष्ट्रपति पदक उन पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है, जिनकी सेवा का रिकार्ड बेदाग होता है।

हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने वर्ष 1990 के रुचिका मामले में राठौर को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया। गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को राठौर ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+