इंडोनेशिया में सुनामी की पांचवीं बरसी

जकार्ता, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में वर्ष 2004 की विनाशकारी सुनामी की पांचवीं बरसी पर इस आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों ने एकत्र होकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सुनामी का सर्वाधिक कहर आचेह प्रांत को झेलना पड़ा था।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आचेह में मारे गए 170,000 लोगों और हिंद महासागर के अन्य देशों में मारे गए करीब 60,000 अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आचेह की राजधानी बांदा आचेह में प्रार्थना सभा हुई।

उप राष्ट्रपति बोएदीनो ने शोक सभा का नेतृत्व किया और बाद में उस क्रबिस्तान का दौरा किया जहां सुनामी के शिकार अज्ञात मृतकों को सामूहिक रूप से दफनाया गया था।

सुनामी में अपनी पत्नी और चार बच्चों को गंवाने वाले इदरीस (45 वर्ष) ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के शवों को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।

उन्हें विश्वास है कि उनके परिवार के सदस्यों को भी सामूहिक कब्रों में दफनाया गया। इसलिए वह कभी भी उनके लिए प्रार्थना करना नहीं भूलते।

सुनामी के बाद भारी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहायता से इंडोनेशिया में 130,000 मकान, 2,700 किलोमीटर लंबी सड़कें, करीब 1,000 पुल और 1,500 किलोमीटर लंबी नहरों का निर्माण किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+