रूस बनाएगा नया बमवर्षक विमान
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार रूस वर्ष 2017 तक रूस नए बमवर्षक विमान विकसित कर लेगा। रूसी विमानन कंपनी तुपोलेव ने कहा है कि नए विमान के लिए शोध किए जा रहे हैं।
कंपनी के अध्यक्ष अलेक्सांद्र बॉर्बीसेव ने नए विमान के बारे में रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की है। नया बमवर्षक विमान 'टीयू-95 एमसी बियर' का स्थान लेगा। कंपनी का कहना है कि नए विमान में सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाएं होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications