मिरगी के दौरे को नजरअंदाज नहीं करें
बच्चों में कुछ पल के लिए अचेत हो जाने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि आगे चलकर इससे स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या आ सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते इसका पूरी तरह से इलाज संभव है।
चिकित्सकों के अनुसार एक पल के लिए अचेत होने की समस्या आम है लेकिन इस पर ध्यान देने की जरूरत होती है। मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक शिशिर पॉल ने कहा कि इन दिनों बच्चों में यह समस्या आम हो गई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों इस बीमारी की कई शिकायतें आ रही हैं।
एक अन्य चिकित्सक राजशेखर रेड्डी का कहना है कि पर्याप्त नींद के अभाव में बच्चों में यह समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्याप्त नींद की जरूरत होती है।
रेड्डी का कहना है कि इस बीमारी का इलाज संभव है और कई दवाइयां भी उपलब्ध हैं लेकिन सबसे अधिक आवश्यकता जागरूकता बने रहने की है।
इंडियन एपिलेप्सी एसोसिएशन वेबसाइट के अनुसार दुनिया भर में इस बीमारी से करीब पांच करोड़ लोग प्रभावित हैं। इनमें से 10 से 20 फीसदी मरीज भारत में ही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications