मलेशिया में दुर्घटना में 10 मरे, 2 घायल
कुआलालंपुर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया के पश्चिमोत्तर शहर इपोह में शनिवार की मध्यरात्रि एक कोच दुर्घटना में 10 यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मलेशिया के राष्ट्रीय मीडिया बर्नामा ने शनिवार को जानकारी दी कि उत्तर-दक्षिण हाईवे पर मध्यरात्रि के एक बजे एक डबल-डेकर एक्सप्रेस कोच के फिसल कर सड़क पर बने एक डिवाइडर से टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई थी। यह हाईवे उत्तरी और दक्षिणी छोरों को जोड़ने वाली प्रायद्वीपीय मलेशिया की प्रमुख सड़क है।
घटना का ब्यौरा अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications