आग से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
पुलिस के अनुसार चंदरी गांव में देर रात त्रिवेणी यादव के मकान में आग लग गई। इस हादसे में यादव तथा उनकी 12 वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।
दाउदनगर अनुमंडल के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार विश्वास ने शनिवार को बताया कि यादव के मकान के नजदीक के दो और मकान पूरी तरह जल गए। रात को ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में पांच पालतू जानवरों की भी मौत हो गई।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications