नेपाल में भूस्खलन से 3 की मौत
काठमांडू, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी नेपाल के सिद्धार्थ राजमार्ग से लगे बुटवल-पल्पा सड़क खंड पर शनिवार सुबह भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'ईकांतिपुर डॉट कॉम' के हवाले से कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे राजमार्ग से लगे तालो सिद्धबाबा के समीप भूस्खलन हुआ। पश्चिमी क्षेत्र के परिवहन कार्यालय ने दो मोटरसाइकिल सवारों सहित तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना दी है।
सड़क विभाग ने राजमार्ग से मलबा हटाने का काम आरंभ कर दिया है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications