जम्मू में विस्फोट, 4 जवान घायल
यह विस्फोट गश्त लगा रहे बीएसएफ के दस्ते को निशाना बनाकर किया गया था। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक जे.बी.सांगवान ने कहा विस्फोट में चार जवान घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को जम्मू स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सांगवान ने कहा कि विस्फोट बारुदी सुरंग या आईईडी के जरिए किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है।
सांगवान ने कहा कि घटनास्थल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से काफी करीब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications