राजस्थान में आपदा प्रबन्धन का आपातकालीन कक्ष बनाया गया
राज्य के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के उपसचिव ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन कक्ष विभाग के उच्चाधिकारियों से एवं कोटा स्थित जिला नियंत्रण कक्ष से भी लगातार सम्पर्क में बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी शक्ति से राहत एवं बचाव कार्यो में जुटा हुआ है । राज्य स्तर से जिला प्रशासन को हर सम्भव मदद बिना किसी विलम्ब के उपलब्ध करायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य प्रशासन की घटना के हर पहलू पर लगातार नजर है। परिस्थिति के आकलन के आधार पर आवश्यक निर्णय लिये जा रहे हैं। अब तक 1.5 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से तथा 10 लाख रुपये राजस्थान राहत कोष से खोज एवं बचाव कार्य के लिए जारी किये जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications