दिल्ली में पारा लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान के गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण सुबह काफी ठंडी रही। इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान है।
क्रिसमस के अपेक्षाकृत गर्म दिन के बाद न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे चला गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह औसत से तीन डिग्री नीचे है।
इससे पहले गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि सवेरे हल्का कोहरा था और सुबह आठ बजे दृश्यता 800 मीटर थी।
अधिकतम तापमान के 21.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। यह औसत तापमान से करीब दो डिग्री नीचे है।
अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान के और नीचे आने और कोहरे के बढ़ने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications