विमान में विस्फोट का प्रयास आतंकवादी हमला : व्हाइट हाउस (लीड-4)

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अलकायदा से संबंध होने का दावा कर रहे एक नाइजीरियाई व्यक्ति ने एम्सटरडम से डेट्रॉयट जा रही एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के अमेरिका में उतरने से पहले कथित तौर पर विस्फोट का प्रयास किया। व्हाइट हाउस ने इसे आतंकवादी हमले का प्रयास करार दिया है।

नार्थवेस्ट एयरलाइंस के विमान में 278 यात्री सवार थे। विमान को सुरक्षित डेट्रॉयट में उतार लिया गया। नार्थवेस्ट एयरलाइंस का संचालन करने वाली डेल्टा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नाइजीरियाई व्यक्ति ने विमान में आगजनी की। उसे तत्काल काबू में कर लिया गया।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि विस्फोट करने के प्रयास में जल गए संदिग्ध का अस्पताल में इलाज किया गया।

एफबीआई घटना की जांच में जुटी है। हवाई में क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा को घटना की जानकारी दी गई। ओबामा ने सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के उपायों को बढ़ाने का आदेश दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह आतंकवादी हमले का प्रयास मालूम होता है।

संदिग्ध की पहचान नाइजीरिया के 23 वर्षीय अब्दुल फारुक अब्दुल मुतल्लब के रूप में की गई है। वह स्वयं को अलकायदा से संबंधित बता रहा है। यह व्यक्ति सरकार की निगरानी सूची में था लेकिन उसे उड़ान के लिए प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। वह नाजीरिया से एम्सटरडम होते हुए डेट्रायट की यात्रा पर था।

समाचार चैनल सीएनएन ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की खुफिया समिति के सदस्य रिपब्लिकन पार्टी के पीट किंग के हवाले से संदिग्ध का नाम अब्दुल मुदल्लद बताया है। परंतु सरकारी एजेंसियों ने अभी संदिग्ध के नाम की पुष्टि नहीं की है।

अब्दुल मुतल्लब ने दावा किया उसने विस्फोटक और उसके उपयोग की जानकारी यमन से हासिल की। विस्फोटक पदार्थ को जांच के लिए एफबीआई की वर्जीनिया के क्वोंटिको स्थित विस्फोटक जांच प्रयोगशाला में भेजा गया।

यात्रियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विमान जब उतरने की तैयारी में था तभी एक हल्के विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इससे वहां शोरगुल मच गया। एक अन्य व्यक्ति ने कूदकर संदिग्ध नाइजीरियाई को पकड़ लिया। विमान में करीब 10-15 मिनट हंगामा और शोरगुल हुआ।

संघीय अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल मुतल्लब ने कोई विस्फोटक पदार्थ अपने पैरों में छिपा लिया था। उड़ान के दौरान उसने विस्फोटक को किसी रसायन में मिलाया। अधिकारियों ने रसायनिक पदार्थ को विस्फोटक के बजाय ज्वलनशील पदार्थ बताया है।

एक स्वतंत्र आतंकवाद निगरानी समूह इंटेलसेंटर ने कहा कि यह घटना अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी हमले का गंभीर प्रयास था तथा इसका संबंध नाइजीरिया और

यमन के अलकायदा समूहों से हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+