झारखण्ड : सोरेन ने राजग और आजसू के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया (राउंडअप)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (युनाइटेड), ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और एक निर्दलीय ने सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने संबंधी पत्र राज्यपाल को सौंपा।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुबर दास, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो और बेटे हेमंत सोरेन के साथ सोरेन ने राज्यपाल के. शंकरनारायण से मुलाकात की और उन्हें 42 विधायकों के समर्थन पत्र की सूची सौंपी। बाद में जनता दल (युनाइटेड) ने भी सोरेन को समर्थन देने वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा।

इस सूची में भाजपा और झामुमो के 18, आजसू के पांच और एक निर्दलीय विधायक के नाम शामिल हैं। जद (यू) के दो विधायक हैं। विधायक सुधा चौधरी ने सोरेन के समर्थन में पार्टी का पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही सोरेन के समर्थन में आए कुल विधायकों की संख्या 44 हो गई। सरकार बनाने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में 41 विधायकों का समर्थन आवश्यक है।

राज्यपाल से मिलने के बाद अर्जुन मुंडा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमने एक स्थिर सरकार देने के लिए झामुमो का समर्थन किया है।"

आजसू के सुदेश महतो ने कहा, "एक स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के लिए हमने झामुमो को समर्थन दिया है।"

हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा, "प्रदेश की जनता के हित में हम एक साथ सरकार बना रहे हैं ताकि राज्य में एक स्थिर सरकार रहे।"

सरकार के गठन की अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का मानना है कि इसका फार्मूला तैयार हो गया है। इसके तहत दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिनमें एक भाजपा और एक आजसू का होगा।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के रघुबर दास और आजसू के सुदेश महतो को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जहां तक मंत्री पद का सवाल है तो भाजपा और झामुमो के चार-चार, आजसू के दो और जद (यू) को एक मंत्री पद दिया जाना तय हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में जाना तय हुआ है।

इससे पहले, आज दिन भर रांची में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। राजनाथ सिंह ने महतो से मुलाकात की। इसके बाद सोरेन उनसे मिलने पहुंचें। फिर 21 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

उधर, आज सुबह भाजपा विधायक दल की भी बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से झामुमो को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में रघुबर दास को विधायक दल का नेता भी चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+