अब पृथक 'ब्रज प्रदेश' की मांग
राजस्थान के भरतपुर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के दो जिले अलीगढ़ व आगरा को मिलाकर पृथक ब्रज प्रदेश बनाने की मांग की जा रही है। इसका समर्थन राजनीतिक दलों के अलावा व्यापारिक संगठन भी कर रहे हैं।
शुक्रवार शाम आगरा में उद्योग जगत से जुड़े लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठा हुए पृथक ब्रज प्रदेश की मांग के लिए अभियान आरंभ करने की घोषणा की।
बैठक में शिक्षाविद के.एस.राणा ने पृथक ब्रज प्रदेश की मांग को लेकर अपना संकल्प पत्र पेश किया। उन्होंने प्रस्तावित ब्रज प्रदेश का मानचित्र भी पेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications