झारखण्ड के राज्यपाल संभालेंगे आंध्र के राज्यपाल का भी अतिरिक्त कार्यभार
राजभवन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने तिवारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शंकरनारायणन को प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।
तिवारी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा फैक्स किया था। वह 22 अगस्त, 2007 को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications