हांगकांग में पर्यटकों की संख्या में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 70 लाख की आबादी वाले शहर में नवंबर में 26 लाख पर्यटक आए। नवंबर 2008 की तुलना में इस वर्ष के नवंबर माह में चीनी पर्यटकों की संख्या में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
पर्यटकों की संख्या में हुई इस वृद्धि से हांगकांग को मंदी के बावजूद वर्ष 2008 में आए तीन करोड़ पर्यटकों की रिकार्ड संख्या की फिर से बराबरी करने की उम्मीद है। मंदी से पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हुआ।
हांगकांग पर्यटन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य भूमि चीन के लोगों को हांगकांग में प्रवेश के नियमों को ढीला करने के कारण वहां के पर्यटकों का आगमन बढ़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications