तेदेपा ने तिवारी सेक्स स्कैंडल मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की
उल्लेखनीय है कि सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोपों के बाद तिवारी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
उनके इस्तीफे के बाद पत्रकारों से चर्चा में नायडू ने कहा कि चूंकि इस मामले में कुछ सांसदों के भी शामिल होने के आरोप हैं, इसलिए केंद्र सरकार को इसकी सीबीआई से जांच करानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी राज्यपाल को सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोपों के कारण अपने से इस्तीफा देना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications