रविवार को भारत पहुंचेंगे जापानी प्रधानमंत्री
62 वर्षीय हातोयामा अपनी पत्नी मियूकी के साथ रविवार को मुंबई हवाईअड्डे पर उतरेंगे। इसी साल सितम्बर महीने में जापान के प्रधानमंत्री बने हातोयामा का यह पहली विदेश दौरा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "जिन-जिन क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जरूरत होगी, दोनों नेता उस पर चर्चा करेंगे और समीक्षा करने के बाद उसे राजनीतिक दिशा देने की कोशिश करेंगे।"
मुंबई पहुंचने के बाद हातोयामा सबसे पहले मुंबई हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे और होटल ट्राइडेंट जाकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी करेंगे। सोमवार को वह टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा सहित उद्योग जगत की अन्य हस्तियों से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनके सम्मान में सोमवार को रात्रि भोज देंगे। औपचारिक वार्ता का दौर मंगलवार से आरंभ होगा।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications