अहमदाबाद में रविवार से शुरू होगा बाल विज्ञान कांग्रेस
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुजरात के राज्यपाल कमला बेनिवाल करेगें और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।
राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद के अध्यक्ष यश पाल विशेष सम्मानित अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के सचिव एवं संयोजक रवि सक्सेना ने आईएएनएस को बताया कि इसमें 800 बाल विज्ञानी शामिल हो रहे हैं जिसमें 100 दक्षेस देशों के हैं। चयन की यह एक कठिन प्रक्रिया है, जिसमें देशभर के आठ लाख बच्चों ने शामिल होने की उम्मीद लगा रखी हैं। इसके अलावा सम्मेलन में अलग-अलग वैज्ञानिक गतिविधियों के कार्यक्रमों में 50,000 बच्चे भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिनका झुकाव विज्ञान की ओर है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए आठ लाख बाल वैज्ञानिकों के बीच जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताहोती है परन्तु इसमें कुछ ही छात्र अपने सपने को पूरा कर पाते हैं और रचनात्मक प्रतिमान और विचार को इस कार्यक्रम में रख पाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications