प्रधानमंत्री रविवार को करेंगे उड़ीसा का दौरा
राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 11.30 बजे बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) जाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री केआईआईटी में भारतीय आर्थिक संघ (आईईए) के 92 वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश भर से 3,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
बाद में प्रधानमंत्री नेशनल इंस्टीट्युट फोर साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) की आधारशिला रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications