अमेरिकी विमान को उड़ाने की कोशिश, यात्री सुरक्षित (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह विमान अमेरिका की विमानन कंपनी डेल्टा एयरलांइस का था। डेल्टा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान नीदरलैंड के एम्सटरडम शहर से अमेरिका के डेट्रॉयट के लिए उड़ा था। इसमें 278 यात्री सवार थे।
सूत्रों ने अमेरिकी समाचार चैनल एबीसी को बताया कि जांच अधिकारी इस नाइजीरियाई नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं। उसने दावा किया कि उसके संबंध सीधे आतंकवादी संगठन अलकायदा से हैं और उसे अलकायदा ने विमान को उड़ाने का निर्देश दिया था। उसके इन दावों की पड़ताल की जा रही है।
शुरुआत में विमान में पटाखे फोड़े जाने की खबर आई थी। शुरुआती खबरों के अनुसार इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुए। घायलों में एक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। विमान चालक विमान को सुरक्षित उतारने में कामयाब रहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस घटना की सूचना दी गई। वह फिलहाल हवाई में क्रिसमस की छुट्टियां बिता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications