अदालत ने राजखोवा और बरुआ को जेल भेजा
उल्फा नेताओं के कानूनी सलाहकार बीजन महाजन ने आईएएनएस को बताया, "राजखोवा और बरुआ पर कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है और सरकारी पक्ष की ओर से भी पुलिस हिरासत बढ़ाए जाने की कोशिश नहीं हुई इसीलिए अदालत ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।"
सुरक्षा कारणों के मद्देनजर राजखोवा और बरुआ को गुवाहाटी केंद्रीय जेल परिसर में ही एक अदालत में शनिवार को पेश किया गया।
गौरतलब है कि दोनों उल्फा नेताओं को गुवाहाटी केंद्रीय जेल में रखा जा रहा है। दोनों पांच दिसंबर से पुलिस हिरासत में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications