शनिवार को दिल्ली में सबसे ठंडा दिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह औसत से तीन डिग्री नीचे है। इस स्थिति में कल भी कुछ खास बदलाव नहीं आने वाला है।
इससे पहले गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अधिकारी ने बताया कि सवेरे हल्का कोहरा था और सुबह आठ बजे दृश्यता 800 मीटर थी।
अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान के और नीचे आने और कोहरे के बढ़ने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications